पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने 23 साल से फरार इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार
पहाड़ी व साइबर सेल टीम की संयुक्त कार्रवाई में 23 साल से फरार ₹20 हजार के इनामी बदमाश मुलजिम कासम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर गोतस्करी व फायरिंग सहित करीब 16 मामले दर्ज थे। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध कट्टा 315 बोर व जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी जिला अलवर का मोस्ट वांटेड और थाना पहाड़ी का टॉप-10 अपराधी था। कार्रवाई की जानकारी शुक्रवार शाम 5 बजे मिली।