जगदलपुर: सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज सभी शिकायतों के लिए निर्धारित समय सीमा में निराकरण की पहल, 1076 में दर्ज कर सकते हैं शिकायत
राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेवा शुरू करने को तैयारी तेज कर दी है। इसी तारतम्य में शुक्रवार दोपहर 1 बजे जिला बस्तर के कलेक्टर कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसके लिए जिलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जा रहा है, ताकि हेल्पलाइन नम्बर जारी होने के बाद कोई दिक्कत नहीं हो।