सिराथू: नान्देमई गाँव के सामने दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल, एक की इलाज के दौरान हुई मौत
सैनी इलाके में नान्देमई के सामने दो बइको की टक्कर में तीन लोग घायल हुए हैं।तीनों की सीएचसी कड़ा इलाज के लिए भेजा गया था।डॉक्टरों ने टांडा के रहने वाले दिनेश को मृत घोषित किया है।जबकि दूसरी बाइक सवार अमित व निलेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।बताया जाता है कि दिनेश अझुवा बाज़ार से वापस घर जा रहे थे।इस घटना में दोनो बाइक छतिग्रस्त हो गई।