सिराथू: सैनी बस स्टॉप से एसटीएफ/पुलिस ने किशोर का किडनैप करने और ₹25 लाख की फिरौती मांगने वाले 50 हजार के इनामी को किया गिरफ्तार
सोमवार को सैनी बस स्टॉप के पास से एसटीएफ और पुलिस ने 50000 के इनामी शिव बाबू को गिरफ्तार किया है।किडनैप और फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहा था।सीओ अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि अप्रैल माह में पहाड़पुर गांव के वादी द्वारा बताया गया था कि उनके बेटे का किडनैप कर 25 लाख की फिरौती मांगी गई है।चार लोगों पर पहले ही कार्रवाई हुई है।पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही।