मझौली: सीधी में बैगा परिवार की आवास मजदूरी एक साल से लंबित, मस्टर रोल भी नहीं दिखाया
सीधी के ग्राम पंचायत सेंधवा में जनमन योजना के तहत बने आवासों की मजदूरी एक साल से भी ज्यादा समय से बैगा परिवार को नहीं मिली। मस्टर रोल की जानकारी छुपाने और भुगतान में देरी के आरोप लगे हैं। अधिकारियों ने जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।