धरहरा: शिव महापुराण कथा में गूंजा 'हर-हर महादेव', दैत्य-वध प्रसंग से भक्त हुए भावविभोर
धरहरा प्रखंड के मोहनपुर स्थित कुलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा के सातवें दिन का आयोजन भक्तिभाव और उत्साह से परिपूर्ण रहा। कथा के दौरान कथावाचक ने भगवान शिव के दैत्य-वध प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों से गूंजता रहा।