नवाबगंज: आरोपी युवक ने बहला-फुसलाकर युवती को दिल्ली ले जाकर किया विवाह, पुलिस ने शिकायत पर दर्ज किया मुकदमा
नवाबगंज में एक युवती को बहला फुसला कर ले जाने और उससे शादी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक और उसके परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है पीड़िता के बयान के आधार पर पड़ोसी युवक गांव बालपुर निवासी सौरभ यादव उसे 17 मई को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था आरोप है कि सौरभ उसे दिल्ली ले गया जहां आर्य समाज मंदिर में उसके साथ विवाह कराया गया