बरेली: 21 साल पुराने हत्याकांड में आजीवन कारावास, गैंगस्टर को भी भेजा गया जेल – बरेली में ऑपरेशन कन्विक्शन का बड़ा असर
उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत बरेली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के कुशल नेतृत्व और पुलिस अधीक्षक दक्षिणी / नोडल अधिकारी ऑपरेशन कन्विक्शन के प्रभावी निर्देशन में दो अहम मुकदमों में दोषियों को सख्त सजा दिलाई गई।