भिलाई में आध्यात्म के साथ मानव सेवा का बड़ा संदेश—विशाल सत्संग के बीच लगभग 301 यूनिट रक्तदान।
महिला महाविद्यालय, सेक्टर-09 भिलाई में संत रामपाल जी महाराज जी के सानिध्य में एक दिवसीय जिला स्तरीय विशाल सत्संग एवं स्वैच्छिक रक्तदान महाशिविर आयोजित हुआ। कार्यक्रम में दुर्ग संभाग सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
आयोजन का प्रमुख आकर्षण रक्तदान महाशिविर रहा, जिसमें आयोजकों के अनुसार लगभग 301 यूनिट रक्तदान किया गया। महिलाओं और युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता और मानव सेवा का संदेश दिया।
विशाल सत्संग में विभिन्न धर्मग्रंथों के संदर्भों के आधार पर आध्यात्मिक ज्ञान, नैतिक जीवन और सदाचार पर विचार रखे गए। साथ ही अन्नपूर्णा मुहिम, नशामुक्ति, दहेजमुक्त विवाह, जरूरतमंदों की सहायता एवं अन्य सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में प्रशासनिक एवं चिकित्सा अधिकारी भी उपस्थित रहे। हजारों लोगों की उपस्थिति के बीच आयोजन को व्यवस्थित एवं अनुशासित तरीके से संपन्न किया गया।
#Bhilai #BloodDonation #SantRampalJiMaharaj #VishalSatsang #Humanity #SocialService #DurgNews #ChhattisgarhNews #SANewsChhattisgarh