फतुहा: फतुहा थाना पुलिस ने गोविंदपुर बाईपास से एक किशोर को देसी कट्टे के साथ किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | May 29, 2026 फतुहा थाना पुलिस ने गोविंदपुर बाईपास से एक किशोर को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। किशोर विधि विरुद्ध बालक है। फतुहा थाना पुलिस शराब की सूचना पर छापेमारी करने गई थी जहां से 20 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार कर थाना लौट रही थी। इसी बीच पुलिस को देखकर एक किशोर भागने लगा जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद हुआ है।