राजनगर: दुकान के बाहर टैक्सी खड़ी करने पर विवाद, पाइप टूटने के बाद मारपीट, जान से मारने की धमकी का आरोप, शिकायत दर्ज
बमीठा थाना क्षेत्र में दुकान के बाहर टैक्सी खड़ी करने को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक दुकानदार ने बमीठा थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया कि उसकी दुकान के बाहर खड़ी की गई टैक्सी से टिन शेड का पाइप टूट गया। जब उसने इसका विरोध किया तो संबंधित लोगों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायतकर्ता का आ