कोल: तपती धूप में नगर निगम की एंटी स्मोक, पेयजल टैंकरों और स्प्रे मशीनों के छिड़काव से जुलूस में चलने वालों को मिली राहत
Koil, Aligarh | Jul 6, 2025 आपको बता दें अलीगढ़ में मोहर्रम का जुलूस पूरी गरिमा और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने जुलूस के दौरान चाक-चौबंद इंतजाम किए।नगर निगम ने जुलूस मार्ग पर साफ-सफाई, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित की। 450 से अधिक सफाई कर्मचारी और 20 क्लस्टर प्रभारी अधिकारियों ने जुलूस मार्ग और कर्बला स्थलों की सफाई की।