ताजपुर: सोंगर गांव में पूर्व में हुए जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट
ताजपुर थाना क्षेत्र के सोंगर गांव के रहने वाले प्रभाकर कुमार गिरि ने बताया कि पूर्व में हुए जमीनी मामले के विवाद को लेकर उनके चाचा ने उन्हें उनके पिता फुलेश्वर गिरी मां शकुंतला देवी को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई गई है।