ताजपुर: सिरसिया में सरकारी विद्यालय के जमीन पर अवैध कब्जा करने के खिलाफ आक्रोशित ग्रामीणों ने राजधानी रोड को किया जाम
राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरसिया के जमीन पर अवैध कब्जा करने के खिलाफ सिरसिया के आक्रोशित ग्रामीणों ने राजधानी रोड को जामकर जमकर नारेबाजी किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भू माफियाओं के द्वारा जमीन को कब्जा किया गया है। इस मामले को लेकर पूर्व में सीओ को एक आवेदन दिया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।