ताजपुर: बबकरपुर में अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार हुआ जख्मी
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव की रहने वाली कलसी देवी ने बताई कि उनका पुत्र मदन कुमार बाइक से अपने ससुराल कोठिया गांव जा रहा था। बबकरपुर के पास विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप चालक ने टक्कर मार दिया। जिसमें उनका पुत्र जख्मी हो गया। जख्मी हालत में मदन कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।