ताजपुर: ताजपुर रेफरल अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन बनी शोभा की वस्तु
समस्तीपुर जिले के जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल में मरीजों की सुविधा को लेकर अल्ट्रासाउंड मशीन मंगवाया गया था। अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने वाले डॉक्टर के नहीं रहने की वजह से यहां की मशीन शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। अल्ट्रासाउंड करवाने को लेकर मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।