मुंगावली: मुंगावली में प्लॉट पर पहुंचा युवक,दबंगों ने बरसाए थप्पड़-घूंसे जान से मारने की धमकी,पीड़ित ने SP से लगाई न्याय की गुहार
अशोकनगर जिले के मुंगावली में मारपीट और धमकी का मामला सामने आया है। डिपो कॉलेज के नीचे टीला रोड निवासी शोभाराम सांसी ने आरोप लगाया है कि 14 जून को अपने प्लॉट पर जाने के दौरान घनश्याम केवट और उसके भाई विजय केवट ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की तथा दोबारा वहां आने पर जान से खत्म करने की धमकी दी।