पट्टी: पुरानी पट्टी मोहल्ले की प्रसूता के नवजात बच्चे की अस्पताल में हुई मौत, लापरवाही का आरोप और हंगामा
पट्टी कस्बे के पुरानी पट्टी मोहल्ले के रहने वाले विमल सोनी पुत्र कल्लू सोनी की पत्नी पिंकी सोनी को शनिवार को प्रसव पीड़ा सुबह हुई तो परिजन उसे ले जाकर कस्बे में स्थित साइ मंथन अस्पताल में भर्ती कर दिया। जहां जाच में सब कुछ सही आया। पर कुछ देर बाद नॉर्मल डिलीवरी करने के चक्कर में आरोप है कि अनावश्यक रूप से प्रसूता के पेट पर दबाव देने से गर्भ में ही मौत हो गई।