परिहार: नाला दोनों ओर, फिर भी सड़क पर दरिया; परिहार में जलनिकासी व्यवस्था बेदम
परिहार प्रखंड मुख्यालय से स्टेट बैंक तक सड़क इन दिनों सड़क कम, तालाब ज्यादा नजर आ रही है। बारिश के बाद पूरी सड़क पर पानी का कब्जा है। हैरत की बात यह है कि सड़क के दोनों किनारे नाले बने हैं, बावजूद इसके जलनिकासी ठप पड़ी है। सड़क पर जमा पानी से पैदल राहगीरों से लेकर बाइक व अन्य वाहन चालकों तक को परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकानदार भी जलजमाव से प्रभावित हैं। स्थ