कहरा: सदर थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान, दो पहिया वाहनों का चालान काटा गया
Kahara, Saharsa | Nov 24, 2024 सहरसा जिले के कई जगहों पर सहरसा SP हिमांशु कुमार के निर्देश पर दो पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस चेकिंग अभियान का मॉनिटरिंग यातायात DSP प्रवीण कुमार और सदर DSP आलोक कुमार कर रहे थे। साथ ही सदर थाना और यातायात पुलिस मौजूद थे। इस चेकिंग अभियान के दौरान सैकड़ो दो पहिया वाहन का चालान काटा गया। वाहन चेकिंग अभियान से दो पहिया वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।