महसी: पीएम मोदी के जन्मदिवस पर महसी इलाके के विभिन्न स्थानों पर विधायक ने किया सफाई, मरीजों को बांटे फल
महसी इलाके के अलग अलग स्थानों पर पीएम मोदी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने मन्दिरों में साफ सफाई कर श्रमदान किया। साथ ही सीएचसी महसी और रमपुरवा में मरीजों को फल वितरित किया। लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित कर सरकार द्वारा संचालित तमाम योजनाओं की जानकारी दी ।