दाउदनगर: भखरुआं तिवारी मुहल्ला में बंद घर से अज्ञात चोरों ने चुराए 75 लाख रुपए के जेवरात व नगद, पुलिस कर रही जांच-पड़ताल
दाउदनगर- औरंगाबाद रोड स्थित भखरुआं तिवारी मुहल्ला में एक बंद घर से अज्ञात चोरों ने लगभग 75 लाख रुपए के सोना- चांदी के जेवरात चुरा लिए।गृहस्वामी श्रीनाथ तिवारी अपने परिजनों के साथ रांची में थे और घर में ताला बंद था। इसी दौरान चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया अपर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने शनिवार को 10:00 बजे बताया कि पुलिस घटना की जांच- पड़ताल कर रही है।