सैदपुर: ब्लॉक प्रमुख पर हमले के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार के ईनामी सपा नेता देवराज सिंह ठाकुर सहित 3 गिरफ्तार
सैदपुर ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव से कथित रूप से रंगदारी मांगने और रुपये न देने पर ब्लाक परिसर में घुसकर उनपर जानलेवा हमला करने के बहुचर्चित मामले में सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के ईनामी मुख्य आरोपित सपा नेता देवराज उर्फ ठाकुर सिंह सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।