टीकमगढ़: सेल सागर तालाब समीप मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी; पहचान होते ही जांच में जुटी पुलिस
शहर के सेल सागर तालाब में शनिवार को एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। और पहचान में जुटी है।