बीरपुर: नौला में 220 मेधावी छात्रों का सम्मान, साइंस कोचिंग सेंटर की सराहनीय पहल
वीरपुर प्रखंड के नौला स्थित साइंस कोचिंग सेंटर में रविवार को दोपहर करीब बारह बजे मेधावी छात्रों के सम्मान में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के डायरेक्टर कन्हैया कुमार ने की, जबकि मंच संचालन शिक्षक धनंजय कुमार ने किया।