विदिशा नगर: केंद्रीय कृषिमंत्री शिवराजसिंह पहुंचे मामा कोचिंग, विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित, प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे तैयारी
सामान्य और मध्यम परिवार के बच्चे जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में अक्षम है, उन्हें निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का जिम्मा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिया है। उन्होंने विदिशा में मामा कोचिंग की शुरुआत की थी। रविवार शाम 5 बजे कोचिंग के दौरान बच्चों द्वारा की जा रही पढ़ाई का उन्होंने अवलोकन किया। सभी को किया प्रोत्साहित।