राष्ट्रीय डॉक्टर डे के अवसर पर रोटरेक्ट क्लब, चाईबासा की ओर से शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित कर उनके समर्पण और सेवाभाव को सलाम किया गया। इस अवसर पर उनके निजी चिकित्सालय एवं कार्यालय में जाकर चिकित्सकों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।