हुज़ूर: कोहेफिजा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार कर ₹500 के 280 नकली नोट बरामद किए
Huzur, Bhopal | May 7, 2026 भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 500 रुपए के 280 नकली नोट बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत 1.40 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी खुद को एमबीबीएस डॉक्टर बता रहा है| पुलिस को उसके पास से एक आईफोन, एक पेन ड्राइवऔर विदेशी सीरीज (+44) का मोबाइल नंबर भी मिला है।