समस्तीपुर: दिघरा पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे पेट्रोल पंप कर्मी का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
मंगलवार की सुबह लगभग 10:00 ने जानकारी देते हुए बताया कि पूसा प्रखंड के दक्षिणी हरपुर पंचायत वार्ड-8 निवासी सुधीर राय के लगभग 27 वर्षीय इकलौता पुत्र कुंदन कुमार का धोवगामा से दिघरा पेट्रोल पंप के तरफ आने वाले मुख्य सड़क पर रात 11:00 बजे के आस-पास सड़क दुर्घटना में अकाल मृत्यु हो गयी। परिजनों का कहना है कि प्रखंड के बथुआ पंचायत में स्थित ससुराल से घर आ रहा था।