ठाकुरगंगटी: वृक्ष लगानेसे पहले बिखर रहा है बन विभाग द्वारा किया गया कटीली तार की घेराबंदी
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत झमरिया नदी के दोनों किनारे पर वन विभाग द्वारा किए जाने वाले वृक्षारोपण हेतु कराई जा रही कटीली तार की घेराबंदी वृक्षारोपण से पहले ही पूरी तरह उखड़ कर बिखरता जा रहा है इसकी गुणवत्ता को देखकर सीधा प्रतीत होता है की सरकारी राशि का पूरी तरह बंदर बांट किया जा रहा है। जबकि वनरक्षक राजीव रंजन का कहना है कि लोग जान कर घेराबंदी तोड़ रहे हैं