बरेली: बरेली में भू-माफियाओं पर डीएम का बड़ा एक्शन, सरकारी जमीन घोटाले में तहसीलदार हटाए गए, कानूनगो-लेखपाल सस्पेंड
बरेली में सरकारी जमीन को खुर्द-बुर्द करने और फर्जी अभिलेखों के जरिए निजी लोगों के पक्ष में अमलदरामद कराने के मामले में जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। नवाबगंज तहसील के ग्राम ज्योरा मकरंदपुर में सरकारी भूमि घोटाले की जांच में अधिकारियों की लापरवाही और संलिप्तता सामने आने पर तहसीलदार दुष्यन्त प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से हटाकर कलेक्ट्रेट से