बौंली: बौंली थाना पुलिस ने गुडला नदी गांव में की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
क्षेत्र में लगातार मिल रही अवैध शराब तस्करी की शिकायतों को लेकर बौंली थाना पुलिस एक्शन में है।बौंली थाना पुलिस ने कल रविवार रात लगभग 10:00 बजे गुडला गांव में कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र ने बताया कि आरोपी हेवराज को गिरफ्तार कर उसके पास से 55 पव्वे अवैध देशी शराब जब्त की गई।