बीरपुर: नौलागढ़ के समीप चला वाहन जांच अभियान, 27 वाहनों की हुई जांच
नौला पिकेट पुलिस द्वारा शनिवार को दोपहर करीब दो बजे वीवीएस पथ पर नौलागढ़ के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल समेत विभिन्न वाहनों को रोककर उनके कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की जांच की। साथ ही संदिग्ध वाहनों की डिक्की की तलाशी लेकर वाहन चालकों से पूछताछ भी की गई।