आरोन: आरोन थाना क्षेत्र में नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ व मारपीट, इलाज के बाद पिता-पुत्री ने एसपी से की शिकायत
Aron, Guna | Jul 31, 2026 आरोन थाना क्षेत्र के लालकुआं गांव के पास नाबालिक बेटी का इलाज करा कर अपने गांव लौट रहे पिता ने दो लोगों पर बीते रोज मारपीट और नाबालिक बेटी से छेड़छाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए है। 31 जुलाई को गुना एसपी से की शिकायत में आरोन पुलिस पर आधी अधूरी FIR दर्ज करने का भी आरोप लगाया। फरियादी पिता ने पुलिस अधीक्षक से कड़ी कार्यवाही की मांग की है।