टोंक के टोडारायसिंह में नव गठित कृषि उपज मण्डी समिति की नवीन कार्यकारिणी अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष पद भार ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि पीएचईडी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने मण्डी परिसर में करीब दो करोड़ 52 लाख रुपए की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। नव गठित कृषि उपज मण्डी समिति में अध्यक्ष महावीर प्रसाद धाकड़ तथा उपाध्यक्ष श्रवण लाल चौधरी निर्विरोध हुए।