Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

Top 30 News | MP-CG की बड़ी खबरें | MP Latest News | MP-CG Hindi Latest News | Latest Hindi News

MORE NEWS

पुनासा के जनकल्याण शिविर में 154 आवेदनों का किया निराकरण
---
सभी विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर शुक्रवार से तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन शुरू हुआ। इन शिविरों में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद पंचायत परिसर पुनासा में खण्ड स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण पटेल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत पुनासा राव पुष्पेन्द्र सिंह तथा पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। 
          शिविर में राज्य शासन एवं केन्द्र शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देने वाली फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अलग अलग स्टाल लगाकर हितग्राहियों से आवेदन पत्र भी लिए गये। सांसद श्री पाटिल एवं विधायक श्री पटेल ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय स्टालों पर जाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली और प्रदशर्नी का अवलोकन भी किया। जनपद पुनासा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 284 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 154 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं शेष आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदक को समय सीमा बता दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री श्रीराम जमरा खण्ड अन्वेषक ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक त्रिवेदी ने किया।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

पुनासा के जनकल्याण शिविर में 154 आवेदनों का किया निराकरण --- सभी विकासखण्ड एवं नगरीय निकाय मुख्यालयों पर शुक्रवार से तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन शुरू हुआ। इन शिविरों में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को जनपद पंचायत परिसर पुनासा में खण्ड स्तरीय जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल एवं क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण पटेल ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष जनपद पंचायत पुनासा राव पुष्पेन्द्र सिंह तथा पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। शिविर में राज्य शासन एवं केन्द्र शासन की विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देने वाली फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। साथ ही विभिन्न शासकीय विभागों द्वारा अलग अलग स्टाल लगाकर हितग्राहियों से आवेदन पत्र भी लिए गये। सांसद श्री पाटिल एवं विधायक श्री पटेल ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय स्टालों पर जाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली और प्रदशर्नी का अवलोकन भी किया। जनपद पुनासा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक त्रिवेदी ने बताया कि शिविर में विभिन्न विभागों से सम्बंधित कुल 284 आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिसमें से 154 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया एवं शेष आवेदनों के निराकरण के लिए आवेदक को समय सीमा बता दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री श्रीराम जमरा खण्ड अन्वेषक ने किया। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक त्रिवेदी ने किया। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

छैगांवमाखन के जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी
---
नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद पंचायत छैगांवमाखन के प्रांगण में विशाल “जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह सावनेर ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत छैगांवमाखन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज डाले एवं तहसीलदार छैगांवमाखन सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों की शिकायतों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर के पहले दिन सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सम्बंधी 17 आवेदन, जन्म प्रमाण पत्र संबंधी 3 आवेदन तथा अन्य विभागों से संबंधित 8 आवेदन प्राप्त हुए। जनपद के सीईओ श्री डाले ने ग्रामीणों से अपील की कि आगामी 14 जून तक जनपद पंचायत छैगांवमाखन के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में आकर योजनाओं का लाभ लें और अपनी लंबित समस्याओं का निराकरण कराएं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 जून से पूर्व सभी आवेदनों का निराकरण करें।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

छैगांवमाखन के जनकल्याण शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी --- नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुँचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद पंचायत छैगांवमाखन के प्रांगण में विशाल “जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह सावनेर ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत छैगांवमाखन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पंकज डाले एवं तहसीलदार छैगांवमाखन सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों की शिकायतों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े आवेदन प्राप्त किए गए। शिविर के पहले दिन सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना सम्बंधी 17 आवेदन, जन्म प्रमाण पत्र संबंधी 3 आवेदन तथा अन्य विभागों से संबंधित 8 आवेदन प्राप्त हुए। जनपद के सीईओ श्री डाले ने ग्रामीणों से अपील की कि आगामी 14 जून तक जनपद पंचायत छैगांवमाखन के प्रांगण में आयोजित इस शिविर में आकर योजनाओं का लाभ लें और अपनी लंबित समस्याओं का निराकरण कराएं। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 14 जून से पूर्व सभी आवेदनों का निराकरण करें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

जनपद पंचायत खालवा में जन कल्याण शिविर संपन्न
---
जनपद पंचायत खालवा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को  पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए और योजनाओं के बारे में ग्रामीणजनों को जानकारी दी गई। शिविर में सभी खंड स्तरीय विभाग अधिकारी उपस्थित हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दिव्यांगजनो के विकलांग प्रमाण पत्र बनाये गये । साथ ही सिकल सेल एनीमिया बीमारी व आंखों की जांच के लिए भी विशेष डॉक्टर उपलब्ध रहे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद खालवा श्री आर एल कनासे ने बताया कि शिविर में कुल 1770 आवेदन विभिन्न विभागों  के प्राप्त हुए। इस अवसर पर जनपद सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि श्री रामचंद्र भाटी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि तथा  तहसीलदार खालवा एवं अन्य विभागो के खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

जनपद पंचायत खालवा में जन कल्याण शिविर संपन्न --- जनपद पंचायत खालवा कार्यालय परिसर में शुक्रवार को जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को पात्रता अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन प्राप्त किए गए और योजनाओं के बारे में ग्रामीणजनों को जानकारी दी गई। शिविर में सभी खंड स्तरीय विभाग अधिकारी उपस्थित हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दिव्यांगजनो के विकलांग प्रमाण पत्र बनाये गये । साथ ही सिकल सेल एनीमिया बीमारी व आंखों की जांच के लिए भी विशेष डॉक्टर उपलब्ध रहे। महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र का वितरण किया गया । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद खालवा श्री आर एल कनासे ने बताया कि शिविर में कुल 1770 आवेदन विभिन्न विभागों के प्राप्त हुए। इस अवसर पर जनपद सदस्य एवं सांसद प्रतिनिधि श्री रामचंद्र भाटी के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि तथा तहसीलदार खालवा एवं अन्य विभागो के खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

मूंदी में 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर का हुआ शुभारम्भ
---
जिले के विभिन्न विकासखण्ड एवं नगरीय निकायों के मुख्यालयों पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए व्यवस्था की गई है। 
         इसी क्रम में शुक्रवार को नगर परिषद मूंदी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे बाल उद्यान में जनकल्याण शिविर  आयोजित किया गया। जनकल्याण शिविर में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्री नारायण पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बाला राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।  अतिथियों ने हितग्राहियों को संबोधित किया और हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये।
          इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री राज नारायण मंडलोई, पार्षद श्रीमती प्रमिला दिनेश चौधरी, श्रीमती जागृति दिनेश मालवीय, श्रीमती खुश्याली बाई राजेंद्र डोडे, श्री धर्मेंद्र राठौर, श्री हीरालाल निहाल,  सांसद प्रतिनिधि श्री चंद्रमोहन जी राठौर और  भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र चौहान ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री आकाश शर्मा ने किया

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

मूंदी में 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर का हुआ शुभारम्भ --- जिले के विभिन्न विकासखण्ड एवं नगरीय निकायों के मुख्यालयों पर तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत छूटे हुए पात्र लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में शुक्रवार को नगर परिषद मूंदी द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे बाल उद्यान में जनकल्याण शिविर आयोजित किया गया। जनकल्याण शिविर में सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल, विधायक श्री नारायण पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योति बाला राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे। अतिथियों ने हितग्राहियों को संबोधित किया और हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र वितरित किये। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री राज नारायण मंडलोई, पार्षद श्रीमती प्रमिला दिनेश चौधरी, श्रीमती जागृति दिनेश मालवीय, श्रीमती खुश्याली बाई राजेंद्र डोडे, श्री धर्मेंद्र राठौर, श्री हीरालाल निहाल, सांसद प्रतिनिधि श्री चंद्रमोहन जी राठौर और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष श्री हरीश कोटवाले भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्री राजेंद्र चौहान ने किया एवं आभार प्रदर्शन श्री आकाश शर्मा ने किया CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

संचालक डॉ. वरनाली डेका ने ग्राम मोहना में विकास कार्यों का जायजा लिया
---
भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग की संचालक डॉ. वरनाली डेका ने शुक्रवार को जिले के पुनासा विकासखण्ड की मोहना पंचायत के आदि आदर्श गांव योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आदि आदर्श गांव योजना अंतर्गत मोहना ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी भवन, प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल, अतिरिक्ष कक्ष स्वीकृत किए गए हैं। संचालक डॉ. डेका ने इस दौरान गांव में आदि आदर्श गांव योजना के तहत चयनित कार्यों की उपयोगिता तथा गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर गांव के सरपंच, उपयंत्री, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों से चर्चा कर गांव में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के सम्बंध में पूछताछ की। उन्होंने आदि सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया, तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संचालक डॉ. डेका ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गांव में स्वीकृत कार्यों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग के परियोजना प्रशासक श्री नीरज पाराशर तथा क्षेत्र संयोजक श्री प्रमोद काशीकार भी उपस्थित थे।

CM Madhya Pradesh 
Dr Mohan Yadav 
Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh 
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh 
#khandwa

संचालक डॉ. वरनाली डेका ने ग्राम मोहना में विकास कार्यों का जायजा लिया --- भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग की संचालक डॉ. वरनाली डेका ने शुक्रवार को जिले के पुनासा विकासखण्ड की मोहना पंचायत के आदि आदर्श गांव योजना अंतर्गत स्वीकृत कार्यों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आदि आदर्श गांव योजना अंतर्गत मोहना ग्राम पंचायत में आंगनवाड़ी भवन, प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्री वाल, अतिरिक्ष कक्ष स्वीकृत किए गए हैं। संचालक डॉ. डेका ने इस दौरान गांव में आदि आदर्श गांव योजना के तहत चयनित कार्यों की उपयोगिता तथा गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने इस अवसर पर गांव के सरपंच, उपयंत्री, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीणों से चर्चा कर गांव में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति के सम्बंध में पूछताछ की। उन्होंने आदि सेवा केंद्र का भी निरीक्षण किया, तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। संचालक डॉ. डेका ने धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत गांव में स्वीकृत कार्यों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग के परियोजना प्रशासक श्री नीरज पाराशर तथा क्षेत्र संयोजक श्री प्रमोद काशीकार भी उपस्थित थे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Tribal Welfare, Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026

Top 30 News | MP-CG की बड़ी खबरें | MP Latest News | MP-CG Hindi Latest News | Latest Hindi News - Khandwa Nagar News