बहराइच: मछियाही चौराहे के पास ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
गोंडा-बहराइच हाईवे के मछियाही चौराहे के पास ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक मे टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। शव की पहचान होने पर मृतकों के परिजनों को सूचना दी। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जाच जारी है।