बहराइच: प्रेम नगर में ट्रैक्टर पलटने से दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर, लखनऊ किया गया रेफर
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेम नगर में अचानक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर पलटने से दबकर दो युवक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए। जहां महेश की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने बहराइच अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिसे उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां शनिवार शाम को हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया है।