लखीमपुर: खीरी नगर पंचायत परिसर में अनिश्चित कालीन के लिए धरने पर बैठे सभासद, पंचायत अध्यक्ष व ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
खीरी नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत के अनेकों सभासद अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठ गए हैं। धरने पर बैठे सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष उजमा बी और ईओ विनीत कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। धरने पर बैठे सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष उजमा बी और ईओ विनीत कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।