लखीमपुर: रतसिया गांव में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के कारण युवक की हुई मौत पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत रतसिया गांव निवासी दीपक चौरसिया पुत्र रामविलास चौरसिया की आंख अचानक लाल हो गई थी। दीपक चौरसिया ने रत्नापुर गांव में पुल पर एक झूला छाप डॉक्टर आफताब के यहां इलाज कराया था। गलत इलाज के कारण दीपक चौरसिया की हालत बिगड़ गई थी। इलाज के लिए जाते समय युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।