लखीमपुर: रतसिया गांव में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज के कारण युवक की हुई मौत, परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरधान थाना क्षेत्र के रतसिया गांव निवासी दीपक चौरसिया अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने गांव में ही एक झोलाछाप डॉक्टर से दीपक चौरसिया का इलाज कराया था। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है। झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई न होने पर परिजनों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर जमकर प्रदर्शन किया है।