लखीमपुर: बसंत टॉकीज की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा युवक इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत भाई ने जताई हत्या की आशंका
सदर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फरधान थाना क्षेत्र के पीरपुर गांव निवासी युवक नाजिम अली पुत्र मोहम्मद हनीफ बीते दिन अपने दोस्त के साथ कहीं गया हुआ था। बीती रात बसंत टॉकीज की छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नाजिम अली गिर गया था। घायल को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आज इलाज के दौरान नाजिम अली की मौत हो गई है।