अकलतरा: अकलतरा पुलिस ने किसानों से किराए के ट्रैक्टर को धोखाधड़ी कर बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
अकलतरा पुलिस ने किराए के ट्रैक्टर को लेकर धोखाधड़ी कर बेचने वाले आरोपी अनुराग दास महंत को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी अनुराग दास महंत के खिलाफ BNS की धारा 318 (4), 316 (2) के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 लाख रुपये के 4 ट्रैक्टर इंजन, 1 ट्रॉली को जब्त किया है।