मुंगेर: मछली तालाब परिसर के शिवालय में महाशिवरात्रि पर उमड़ी आस्था, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
Munger, Munger | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर मछली तालाब परिसर स्थित शिवालय में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रविवार सुबह से ही भक्तों का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया था और पूरे श्रद्धा-भाव के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। सुबह के समय से ही मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा। श्रद्धालु कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जल, बेलपत्र और दूध अर्पित कर