*सभापति चुनाव: भाजपा के 33 पार्षदों ने किया मतदान, 2 निर्दलीयों का मिला साथ - भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय*
नगर परिषद सभापति चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान हुआ। भाजपा ने अपने सभी 33 नवनिर्वाचित पार्षदों को बाड़ाबंदी में रखा था। आज सभी पार्षद बाड़ाबंदी से सीधे नगर परिषद स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और सभापति पद के लिए मतदान किया।
इस दौरान भाजपा के 33 पार्षदों के साथ 2 निर्दलीय पार्षद भी भाजपा खेमे के साथ मतदान करने पहुंचे। कुल 35 पार्षदों के एकजुट होने से भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है। मतदान के बाद सभी पार्षदों को कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच बसों में बिठाकर वापस बाड़ाबंदी में भेज दिया गया।
मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। सुबह पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया था।
भाजपा खेमे में जीत को लेकर उत्साह है, वहीं कांग्रेस की रणनीति फ
Nangloi Jat, North West Delhi | Sep 21, 2026