दरभंगा: दरभंगा नगर निगम के सभागार में महापौर की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित हुई, पार्षदों ने रखी अपनी समस्या
दरभंगा नगर निगम के सभागार में महापौर अंजुमन आरा की अध्यक्षता में सामान्य बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। इस बोर्ड की बैठक में उपमहापौर , नगर आयुक्त सहित नगर निगम के कई अधिकारी पदाधिकारी कर्मी एवं नगर निगम के पार्षदगण मौजूद थे। मौजूद पार्षदों ने अपनी बातों को बोर्ड के समक्ष रखा। यह सारी बातें सोमवार को दोपहर 1:30 बजे पार्षदों ने रखी।