आज दिनांक 18.07.2026 समस्तीपुर मंडल के मंथन सभागार में मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (DRUCC) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में 27 माननीय सदस्यों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर मंडल में यात्री सुविधाओं, रेल सेवाओं एवं यात्रियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। सदस्यों द्वारा दिए गए सुझावों एवं सुझावों पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सन्नी सिन्हा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमती अनन्या स्मृति सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारियों एवं गणमान्य सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
#DRUCCMeeting #Indianrailways
#railwaykarmayogi