बंग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर बार-बार अत्याचार के खिलाफ नयाबाजार बाज़ार समिति से शुक्रवार की संध्या 5:15 पर शहीद द्वार तक विशाल मशाल जुलूस एवं प्रतिरोध मार्च निकाला गया। इसके माध्यम से हिंदुओं पर अत्याचार सहन किए जाने का देश दुनिया को संदेश के साथ ही भारत सरकार से वहां के हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।