दमोह: पलंदी चौराहा के पास ट्रैक्टर सवार किसान से ₹2.5 लाख की लूट, बाइक सवार बदमाशों की वारदात CCTV में कैद
Damoh, Damoh | Apr 14, 2026 दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र में पलंदी चौराहा के पास सोमवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने ट्रैक्टर सवार किसान से 2.5 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया। किसान मसूर बेचकर लौट रहा था, तभी बदमाशों ने पीछा कर वारदात को अंजाम दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।