मोठ: चचेरे भाइयों को बचाते हुए युवक नहर में डूबा, समथर थाना क्षेत्र में पुलिस और गोताखोरों का रेस्क्यू जारी
Moth, Jhansi | May 19, 2026 झांसी के समथर कस्बे में बेतवा प्रखंड नहर में नहाने गए युवक सोनू जाटव ने अपने चचेरे भाइयों को तेज बहाव से बचा लिया, लेकिन खुद नहर में बह गया। सूचना पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों ने देर शाम तक तलाश अभियान चलाया। युवक अपनी मां का इकलौता बेटा बताया जा रहा है, घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।